Thursday, April 20, 2023

सूडान में हिंसा जारी, मरने वालों का आँकड़ा पहुंचा 300 पार

अफ्रीकी महाद्वीप (African Continent) में स्थित देश सूडान (Sudan) में जिस तरह के हालात चल रहे हैं उनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। देश की आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्स (Rapid Support Force) के बीच भीषण जंग चल रही है। इस भीषण जंग को अब 6 दिन पूरे हो गए हैं और अभी भी यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पक्षों के बीच चल रही इस जंग की वजह से सूडान की राजधानी खार्तूम (Khartoum) समेत कई इलाकों में माहौल काफी खराब और तनावपूर्ण चल रहा है। यूनाइटेड नेशंस (United Nations) समेत कई संस्था और देश इस जंग को रोकने की बात कह चुके हैं पर इसका कुछ भी असर दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार चल रही इस भीषण जंग से सूडान में मरने वालों और घायलों का आँकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।


मरने वालों की संख्या 300 और घायलों की संख्या हुई 3,000 पार

सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रही भीषण जंग से देश के प्रभावित क्षेत्रों में सिविल वॉर जैसी स्थिति बन गई है। बमबारी और गोलीबारी से दहशत का माहौल बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच इस जंग के चलते अब तक करीब 330 लोगों की मौत हो चुकी हैं। वहीं घायलों की संख्या मरने वालों की संख्या से लगभग दस गुना ज़्यादा है। इस जंग की वजह से अब तक करीब 3,200 लोग घायल हो चुके हैं।


यह भी पढ़ें- Solar Eclipse 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण सिर्फ तीन देशों में लोग देख पाए, जानिए भारत में क्यों नहीं दिखा

बढ़ सकता है आँकड़ा


सूडान में अगर आर्मी और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच भीषण जंग जारी रहती है तो मरने वालों और घायलों का आँकड़ा और भी बढ़ सकता है। कई देश और संस्थाएं इस विषय में चिंता जता चुके हैं।

क्या है सूडान में जंग की वजह?

दरअसल सूडान की पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स देश की आर्मी में शामिल होना चाहती है। दूसरी तरफ सूडान की आर्मी ऐसा नहीं चाहती। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार हुई, जिसने जल्द ही भीषण जंग का रूप ले लिया। सूडान की आर्मीा और पैरामिलिट्री रैपिड सपोर्ट फोर्स एक-दूसरे के ठिकानों पर भी हमले कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सूडान हिंसा के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सेफ्टी के लिए सरकार एक्टिव



No comments:

Post a Comment