Friday, April 14, 2023

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

इंडोनेशिया (Indonesia) में आज, शुक्रवार, 14 नवंबर को भूकंप के तेज़ झटके से धरती कांप उठी। इंडोनेशिया में यह भूकंप ट्यूबन (Tuban) शहर से 96 किलोमीटर नॉर्थ में आया। यह भूकंप इंडोनेशियाई समय के अनुसार करीब 4 बजकर 55 मिनट (भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर) आया। इंडोनेशिया के मौसम विभाग के अनुसार इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.0 रही।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की गहराई करीब 594 किलोमीटर रही।


यह भी पढ़ें- बीबीसी की नरेंद्र मोदी पर विवादित डॉक्यूमेंट्री के ट्विटर से हटने पर एलन मस्क ने दिया जवाब

नहीं हुआ किसी तरह का नुकसान


इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इंडोनेशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की गहराई काफी ज़्यादा होने से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

सुनामी का नहीं है खतरा

इंडोनेशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी ने भूकंप से सुनामी की संभावना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इसकी वजह भूकंप की गहराई का काफी ज़्यादा होना ही है।

बढ़ रहे हैं भूकंप के मामले

इंडोनेशिया में पिछले कुछ समय में भूकंप के कई मामले देखने को मिले हैं। पिछले साल नवंबर में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आए भूकंप में सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी और हज़ारों लोग घायल हो गए थे। इससे कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई थी। उसके बाद भी भूकंप के कुछ मामले देखे गए हैं। सिर्फ इंडोनेशिया में ही नहीं, पूरी दुनिया में पिछले कुछ महीनों में भूकंप के मामलों में इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें- ईरान में सज़ा-ए-मौत के मामलों में 75% इजाफा, 2022 में आँकड़ा पहुंचा 582



No comments:

Post a Comment